{"_id":"65caa2480e00f99884033024","slug":"mayor-performed-bhoomi-pujan-of-road-construction-work-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-464044-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेयर ने सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेयर ने सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
Tue, 13 Feb 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
वार्ड नंबर 16 दिग्विजयनगर के वजीराबाद कॉलोनी में 10 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड का शिला र
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सोमवार को वार्ड संख्या 16 दिग्विजयनगर के वजीराबाद में 15वें वित्त आयोग से मंजूर 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि महानगर में बेहतर एवं गुणवत्तायुक्त सड़कों एवं जलनिकासी के लिए नालियों के निर्माण के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध है। जल्द ही नगर निगम की निधि से वार्ड की चार और सड़कों को सीसी बनाने के साथ नाली का निर्माण भी कराया जाएगा।
महापौर ने कहा कि नागरिकों के सहयोग के बिना महानगर को स्वच्छ एवं सुंदर नहीं बना सकते। पार्षद ने बताया कि वार्ड के पार्कों का सुंदरीकरण का काम भी जल्द ही शुरू होगा। इस दौरान भाजपा नेता विष्णु शंकर श्रीवास्तव, नन्द लाल गुप्ता, सेक्टर संयोजक विवेक दिक्षित, मोहम्मद हैसाम अख्तर, डाॅ. अहमद जिलानी, प्रो. अशफाक अंसारी ने भी विचार व्यक्त किए। मोहम्मद आसिफ, विनय, शुभम, मोहम्मद एहसान अंसारी, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।