{"_id":"621a0b9146e2797e65465892","slug":"mayawati-address-rally-in-gorakhpur-for-up-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बोलीं मायावती: हाथी ने उड़ाई सीएम योगी की नींद, हर जनसभा में कर रहे बसपा का जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बोलीं मायावती: हाथी ने उड़ाई सीएम योगी की नींद, हर जनसभा में कर रहे बसपा का जिक्र
Sat, 26 Feb 2022 04:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Feb 2022 04:46 PM IST
सार
मायावती ने कहा कि आप लोगों को यह मालूम है कि आजादी के बाद शुरू में केंद्र और उत्तर प्रदेश सहित देश के अधिकांश राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकारें रही हैं। किंतु इनकी गलत नीतियों के कारण कांग्रेस अब केंद्र ही नहीं बल्कि अधिकांश राज्यों की सत्ता से भी बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती की रैली।
- फोटो : Agency
विस्तार
सीएम योगी के शहर गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में मायावती ने शनिवार को जनसभा कर भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाथी ने सीएम योगी की नींद उड़ा दी है। इसी वजह से वह हर जनसभा में बसपा का जिक्र करना नहीं भूलते हैं। हमारी पार्टी यह चुनाव उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा की सीटों पर अकेले पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ रही है। मुझे उम्मीद है कि इस बार बसपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। ताकि आपको वर्तमान में भाजपा के चल रहे जातिवादी, संक्रिण, अहंकारी और तानाशाही वाले शासन से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
कहा कि इसके साथ ही हमारी पार्टी ने पूर्व की तरह इस चुनाव में भी बसपा से जुड़ने के अनुपात को ध्यान में रखते हुए फिर उसी तरह सर्वसमाज के लोगों को टिकट दिया गया है। चुनाव में आप लोगों को कांग्रेस, भाजपा, सपा और अन्य विरोधी पार्टियों को न देकर सिर्फ अपनी एक मात्र हितैशी पार्टी बहुजन समाज पार्टी को देना क्यों जरूरी है? इसे सभी को समझना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आप लोगों को यह मालूम है कि आजादी के बाद शुरू में केंद्र और उत्तर प्रदेश सहित देश के अधिकांश राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकारें रही हैं। किंतु इनकी गलत नीतियों के कारण कांग्रेस अब केंद्र ही नहीं बल्कि अधिकांश राज्यों की सत्ता से भी बाहर हो चुकी है। इसके साथ ही यह पार्टी जबरदस्त जातिवादी होने के कारण शुरू से ही हर मामले में खासकर यहां दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी रही है। जिसके कारण केंद्र में इस पार्टी के सरकार ने भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित नहीं किया। जबकि वे हर प्रकार से इसके पात्र थे।
विज्ञापन
कहा कि कांग्रेस पार्टी के बाद सपा और भाजपा की सरकार में भी यूपी की जनता अधिकांश मामलों में काफी दुखी रही है। खासकर सपा की सरकार में तो ज्यादतर यहां गुंडो, बदमाशों, माफियाओं और अराजकतत्वों द्वारा सरेआम लूट खसोट और दंगे फसाद कराने वालों का ही राज रहा है। जिसकी वजह से इस सरकार में हमेशा यहां तनाव की स्थिति बनी रही है। प्रदेश में विकास के कार्य भी ज्यादातर यहां एक विशेष क्षेत्र और एक विशेष समुदाय तक ही सिमित होकर रह गया था।
मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की भी अधिकांश नीतियां और कार्यशैली जातिवादी, पूंजीवादी और आरएसएस के संक्रिण एजेंडे को ही लागू करने में लगी रही हैं। जिससे प्रभावित एवं शिकार हुए लोगों का इस सरकार में सही से विकास और उत्थान नहीं हो सका है। धर्म के नाम पर हमेशा यहां तनाव का ही वातावरण ही बना रहा है। प्रदेश में अपराध भी काफी ज्यादा बढ़े हैं। दलित और महिलाएं भी इस सरकार में सुरक्षित नहीं है, लेकिन मीडिया में इनके सही आकड़ों को ज्यादातर दबा दिया जाता है।