{"_id":"66071fd954fe1d28d008d364","slug":"maximum-temperature-increased-by-three-degrees-celsius-in-24-hours-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-510945-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चौबीस घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चौबीस घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा अधिकतम तापमान
Sat, 30 Mar 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। पिछले चौबीस घंटे में दिन में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई है। तापमान के उतार चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ पर पड़ रहा है। थोड़ी सी लापरवाही पर लोग आसानी से सर्दी, खांसी और जुकाम की चपेट में आ जा रहे हैं।
मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम में चौबीस घंटे में ही बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार को दिन में चटख धूप के चलते तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, मौसम विभाग ने ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार व शनिवार को दिखने का अनुमान जताया था। शुक्रवार को तो इसका असर नहीं दिखा। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को आंशिक रूप बादल छाए रहने का अनुमान जता रहे हैं। इस बीच तेज रफ्तार से हवा चलने का भी आसार हैं।