फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maximum temperature above 30 degrees Celsius, sun rays become intense

Gorakhpur News: अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर, तीखी हुईं सूरज की किरणें

Tue, 12 Mar 2024 12:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:43 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature above 30 degrees Celsius, sun rays become intense

विज्ञापन
-दिन और रात में तापमान दोगुना से अधिक होने के चलते इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। दिन में सूरज की किरणों में तपिश के चलते लोग काफी देर तक उसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। हालांकि रात का तापमान अब भी सामान्य से कम रहने के चलते ठंड बनी हुई है। दिन और रात में तापमान में दोगुना से अधिक होने के चलते इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।
मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य के बराबर है। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात में न्यूनतम तापमान कम रहने से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं दिन में तीखी धूप के चलते लोगों के शरीर से अब ऊनी कपड़े दूर हो गए हैं। हालांकि कुछ लोग ही अब हॉफ जैकेट पहने दिखाई पड़ रहे हैं, लेकिन शाम होते ही तापमान गिरने से लोगों को सिहरन महसूस होने लग जा रही है।
विज्ञापन

दिन में लापरवाही शाम होते ही लोगों को महंगी पड़ रही है। इसके चलते लोग सर्दी, जुकाम, बुखार आदि की चपेट में आ जा रहे हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed