फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Maurya Express train stood for 30 minutes in Bhatpar Rani due to wedding Procession created ruckus

देवरिया: रेलवे स्टेशन पर बारातियों ने किया ऐसा हंगामा, 30 मिनट तक खड़ी रह गई एक्सप्रेस ट्रेन

Mon, 17 Feb 2020 07:11 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Feb 2020 07:11 PM IST
सार

  • भाटपाररानी में 30 मिनट खड़ी रही मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन
  • रिजर्व कोच नहीं लगने से बारातियों ने किया हंगामा
  • बारातियों को अन्य कोच में समायोजित कर भेजा

विज्ञापन
Maurya Express train stood for 30 minutes in Bhatpar Rani due to wedding Procession created ruckus
- फोटो : DEMO PHOTO

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह सवा नौ बजे 15028 डाउन मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में बारातियों के लिए रिजर्व कोच गोरखपुर से लगकर नहीं आने पर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके चलते मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन 30 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।

विज्ञापन


 स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम एवं अपने अधिकारियों को दी। अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद स्टेशन मास्टर ने बारातियों को ट्रेन में बैठाकर छपरा तक जाने और वहां से कोच उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश से एक बारात एक दिन पूर्व लार आई थी। सोमवार को बारातियों को 15028 डाउन मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में अलग रिजर्व कोच से वापस जाना था। मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन जब सुबह 13 मिनट विलंब से 9:15 बजे भाटपाररानी स्टेशन पर पहुंची तो उसमें बारातियों के लिए रिजर्व कोच नहीं लगा था। बाराती हंगामा खड़ा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ट्रेन खड़ी रही। कंट्रोल रूम की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने बारातियों को बताया कि पीछे से आ रही 15048 डाउन पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन में उनका रिजर्व कोच लगकर आ रहा है। वे इसी ट्रेन में एडजस्ट होकर छपरा तक चले जाएं।


बाराती आश्वासन पर मान गए और स्टेशन मास्टर के प्रयास से अन्य 23 स्लिपर बर्थ जो बारातियों के लिए अलग से रिजर्व कराकर छपरा तक भेजा गया।  ट्रेन 9:45 बजे रवाना हो सकी। स्टेशन मास्टर बृजेश कुमार ने बताया कि बारातियों को छपरा तक भेज दिया गया। वहां उन्हें रिजर्व कोच उपलब्ध करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed