{"_id":"6517bf33fcd33a6dbd0c3ee1","slug":"mau-resident-asked-for-extortion-money-from-doctor-to-trap-his-relative-2023-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पेशेवर बदमाशों ने नहीं, रिश्तेदार को फंसाने के लिए मऊ वासी ने मांगी थी डॉक्टर से रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पेशेवर बदमाशों ने नहीं, रिश्तेदार को फंसाने के लिए मऊ वासी ने मांगी थी डॉक्टर से रंगदारी
Sat, 30 Sep 2023 11:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:58 AM IST
सार
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने अन्य सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को फुटेज में एक व्यक्ति अपने स्कूटी के साथ नजर आया। पुलिस ने गाड़ी नंबर चेक किया तो उसकी पहचान मोहम्मद शाहिद अख्तर निवासी करीमुद्दीनपुर थाना घोसी, मऊ के रूप में हुई।
विज्ञापन
बड़हलगंज में डॉक्टर से रंगदारी मांगने का आरोपी मोहम्मद शाहिद अख्तर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में बड़हलगंज के दुर्गावती हॉस्पिटल की डॉ. रोली पुरवार से पेशेवर बदमाशों ने 20 लाख रुपये रंगदारी नहीं मांगी थी, बल्कि मऊ के एक शख्स ने अपने रिश्तेदारों को फंसाने के लिए साजिश रची थी। धमकी भरा पत्र पोस्ट करने के लिए उसने एक व्यक्ति को 22 रुपये और चाय पीने के लिए 10 रुपये अलग से दिए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने डाकघर के सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहले पत्र भेजने वाले को पकड़ा, फिर सड़क के किनारे की दुकानों पर लगे कैमरों की मदद से असल आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद शाहिद के रूप में हुई है। शुक्रवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि शहर के शाहपुर इलाके के मेडिकल कॉलेज रोड की रहने वाली डॉ. रोली पुरवार बड़हलगंज के दुर्गावती हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करती हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: आगरा की फर्जी संस्था की देश में 109 कॉलेजों की फ्रेंचाइजी, बैंक खाते सीज
Trending Videos
मंगलवार को डॉ. रोली को धमकी भरा पत्र आया था। पुलिस ने डाकघर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पत्र भेजने वाले केशरी निवासी बेवरी, थाना गोला को पकड़ा। केशरी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 25 सितंबर को किसी अंजान व्यक्ति ने उसे एक लिफाफा पोस्ट करने के लिए 22 रुपये और चाय पीने के लिए अलग से 10 रुपये दिए थे। हालांकि, वह उस व्यक्ति को नहीं जानता।
इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन: चार-पांच घंटे इंतजार से तिलमिलाए रेल यात्री, पूछते रहे- यह तो बता दो आएगी कब
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने अन्य सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को फुटेज में एक व्यक्ति अपने स्कूटी के साथ नजर आया। पुलिस ने गाड़ी नंबर चेक किया तो उसकी पहचान मोहम्मद शाहिद अख्तर निवासी करीमुद्दीनपुर थाना घोसी, मऊ के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की और घटना का पर्दाफाश किया।
इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन: चार-पांच घंटे इंतजार से तिलमिलाए रेल यात्री, पूछते रहे- यह तो बता दो आएगी कब
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने अन्य सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को फुटेज में एक व्यक्ति अपने स्कूटी के साथ नजर आया। पुलिस ने गाड़ी नंबर चेक किया तो उसकी पहचान मोहम्मद शाहिद अख्तर निवासी करीमुद्दीनपुर थाना घोसी, मऊ के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की और घटना का पर्दाफाश किया।