फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maternity woman died due to Delivery in absence of doctor in government hospital kushinagar

कुशीनगर: सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर की गैर मौजूदगी में कराया प्रसव, प्रसूता की मौत

Sun, 05 Jul 2020 06:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Jul 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Maternity woman died due to Delivery in absence of doctor in government hospital kushinagar
सांकेतिक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शनिवार की देर रात में सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने आई महिला कि प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए गोरखपुर लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


भैसही बाजार की रहने वाली शोभा राजभर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे थे। जहां पर महिला डॉक्टर की गैर मौजूदगी में स्टाफ नर्स द्वारा प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद प्रसूता की हालत खराब होने पर उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर जाते समय रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया वहीं प्रसूता के नवजात बच्ची के जन्म लेते ही उसके सर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। बताया जा रहा है कि जिस समय महिला का प्रसव हुआ उस समय प्रसव केंद्र पर महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थी। जबकि महिला डॉक्टर की देखरेख में ही प्रसव कराने का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सुकरौली पीएचसी के प्रभारी डॉक्टर हेमंत वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। महिला डॉक्टर की मौजूदगी होनी चाहिए अगर वह मौजूद नहीं थी तो इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed