{"_id":"6a31b32625bad5d0b004d423","slug":"maternal-cousin-accused-of-abducting-a-minor-and-forcibly-applying-vermilion-to-her-forehead-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1355988-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ममेरे भाई पर नाबालिग को अगवा कर जबरन मांग भरने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ममेरे भाई पर नाबालिग को अगवा कर जबरन मांग भरने का आरोप
Wed, 17 Jun 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
गोला। थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीय किशोरी ने अपने ममेरे भाई पर बहला-फुसलाकर ले जाने और जबरन मांग भरने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें प्रसारित कर परेशान करने का भी आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, 27 मई को वह अपनी बीमार मां और छोटे भाई-बहनों के साथ घर पर थी। इसी दौरान संतकबीरनगर जिले के नाथनगर क्षेत्र निवासी उसका ममेरा भाई घर आया और उसे बहला-फुसलाकर अपने ननिहाल ले गया। आरोप है कि वहां उसने परिजनों की मौजूदगी में उसकी मांग भर दी और उसे एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।
पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी के घर नहीं लौटने पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। 28 मई को वह आरोपी के घर पहुंचीं, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने किशोरी के बारे में जानकारी होने से इन्कार कर दिया। अगले दिन वह अपने भाई के साथ दोबारा वहां पहुंचीं और सभी कमरों की तलाशी ली। इस दौरान उनकी बेटी एक कमरे में मिली।
विज्ञापन
मां का कहना है कि रिश्तेदारी को देखते हुए उन्होंने तत्काल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। हालांकि बाद में आरोपी द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर बेटी की तस्वीरें पोस्ट कर आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखने और रिश्तेदारों को फोन कर धमकी देने की शिकायत सामने आईं।
परिजन का आरोप है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से किशोरी की तस्वीरें वायरल कर रहा है और परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। साथ ही विभिन्न रिश्तेदारों को फोन कर जान-माल की धमकी भी दे रहा है। मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ गोला दरवेश कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।