फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   match between MPs and cricketers in Railway Stadium gorakhpur

गोरखपुर: रेलवे स्टेडियम में होगा सांसदों और क्रिकेटरों के बीच मैच, 19 दिसंबर को होगा कार्यक्रम

Fri, 03 Dec 2021 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Dec 2021 11:25 AM IST
सार

ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में 19 दिसंबर को होगा सद्भावना क्रिकेट मैच, सुरेश रैना, पीयूष चावला, गौतम गंभीर के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, किरण रिजिजू, उत्तराखंड के सीएम होंगे शामिल।

विज्ञापन
match between MPs and cricketers in Railway Stadium gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में गोरखपुर के रेलवे स्टेडियम में 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री एकादश और केंद्रीय खेलमंत्री एकादश के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच होगा। इस मैच में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटरों के अलावा केंद्रीय मंत्री, सांसद और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन


सद्भावना क्रिकेट मैच में जहां केंद्रीय खेलमंत्री एकादश की ओर से जन प्रतिनिधि अपना हुनर दिखाएंगे, वहीं मुख्यमंत्री एकादश में उत्तरप्रदेश के खिलाड़ी शामिल रहेंगे। केंद्रीय खेलमंत्री एकादश में दिल्ली के सांसद और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर मुख्यमंत्री एकादश से मुकाबला होंगे। साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी शामिल रहेंगे। आयोजक मंडल में मेयर सीताराम जायसवाल, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम सीताराम जायसवाल, नगर आयुक्त अविनाश सिंह और अपर पुलिस महानिदेशक अखिल त्यागी शामिल हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय खेलमंत्री एकादश

अनुराग ठाकुर (केंद्रीय खेल एवं युवा विकास मंत्री), किरण रिजिजू (केंद्रीय कानून मंत्री), पुष्कर धामी (मुख्यमंत्री उत्तराखंड), रवि किशन (सांसद गोरखपुर), कमलेश पासवान (सांसद बांसगांव), मनोज तिवारी (सांसद नई दिल्ली), बृजेश  पाठक (कानून मंत्री उत्तरप्रदेश), मोहसिन रजा (अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री यूपी), विजय दुबे (सांसद कुशीनगर), गौतम गंभीर (सांसद नई दिल्ली)
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री एकादश

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी- सुरेश रैना, ज्ञानेंद्र पांडेय, प्रवीण कुमार, पीयूष चावला, भुवनेश्वर कुमार, आरपी सिंह, संदीप त्यागी, अखिल त्यागी (अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन), विजय किरन आनंद (डीएम गोरखपुर), अविनाश सिंह (नगर आयुक्त)


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि यह खिलाड़ियों की प्रथम प्रस्तावित सूची है। अन्य उपलब्ध खिलाड़ियों से भी संपर्क किया जा रहा है। इस मैच के लिए प्रवेश निशुल्क है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed