फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Master question paper sent in graduation exam in DDU university

गोरखपुर विश्वविद्याल में लापरवाही: स्नातक की परीक्षा में परास्नातक का भेजा प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप

Tue, 04 Jul 2023 03:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Jul 2023 03:45 PM IST
सार

भैरव प्रसाद मौर्य स्मारक महिला महाविद्यालय पिपरसंडी में राष्ट्र गौरव के प्रश्नपत्र की जगह नाथ पंथ का बंडल पहुंच गया। सुबह करीब साढ़े 9 बजे वहां के शिक्षकों का ध्यान बंडल पर गया। नजर पड़ते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने विश्वविद्यालय में संपर्क साधकर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Master question paper sent in graduation exam in DDU university
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं में सोमवार को एक बार फिर बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। परीक्षा किसी और विषय की थी और प्रश्न पत्र किसी और विषय का पहुंच गया। समय रहते पता चल जाने से सभी ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह (9-11 बजे ) की पाली में परास्नातक के माइनर पेपर (कोर्स कोड एचएनडी 500) नाथ पंथ और हिन्दी साहित्य की परीक्षा थी। यह परीक्षा भी सिर्फ उन विद्यार्थियों के लिए थी जो पिछले सेमेस्टर में इस पेपर की परीक्षा नहीं दे पाए थे या फेल हो गए थे। दोपहर 12 से 2 बजे आयोजित दूसरी पाली में (कोर्स कोड एचएनडी 100) राष्ट्र गौरव की परीक्षा थी। यह स्नातक के लिए अनिवार्य प्रश्नपत्र है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भैरव प्रसाद मौर्य स्मारक महिला महाविद्यालय पिपरसंडी में राष्ट्र गौरव के प्रश्नपत्र की जगह नाथ पंथ का बंडल पहुंच गया। सुबह करीब साढ़े 9 बजे वहां के शिक्षकों का ध्यान बंडल पर गया। नजर पड़ते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने विश्वविद्यालय में संपर्क साधकर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि वह नोडल केन्द्र श्यामेश्वर महाविद्यालय सिकरीगंज से संपर्क करें। नोडल केंद्र से बात हो जाने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने राहत की सांस ली। बंडल बदलकर दूसरा बंडल लाया गया। गनीमत रही कि समय से काफी पहले नजर पड़ गई इसलिए छात्रों को परेशान नहीं होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed