{"_id":"610ba8972255c54b984fe0bd","slug":"massive-fire-on-running-car-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: चलती गाड़ी बनी आग का गोला, देखते ही देखते हो गई जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: चलती गाड़ी बनी आग का गोला, देखते ही देखते हो गई जलकर राख
Thu, 05 Aug 2021 02:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:33 PM IST
सार
रामकोला-पडरौना रोड की घटना, चालक ने कार से निकलकर बचाई अपनी जान, गुरुवार को दोपहर मेंहदीगंज चौराहे की घटना।
विज्ञापन
सड़क पर जलती कार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में गुरुवार को रामकोला-पडरौना एक लग्जरी कार अचालक धू-धूकर जल उठी। आग के शोले में तब्दील हुई इस कार को राहगीर देखते ही रह गए। अग्निशमन दस्ते ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी सेतभान मिश्र के पुत्र अभिषेक मिश्र रामकोला के रास्ते कार से पडरौना आ रहे थे। कार में अकेले सवार थे। दोपहर लगभग 12 बजे मेंहदीगंज चौराहे पर कार खड़ी कर किसी कार्य से चले गए। उधर से लौटकर कार में बैठे तो अंदर से धुंआ निकलते देखा।
विज्ञापन
उन्होंने कार का बोनट खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला। उसके बाद कार से धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे। साथ ही उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इसकी जानकारी अग्निशमन दस्ते को बताया। तब तक कार में आग लग चुकी थी। अभिषेक ने कार से निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन