फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Massive Fire in Bearing shop in Gorakhpur by short circuit

गोरखपुर में बेयरिंग की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, फायरमैन समेत पांच झुलसे

Sat, 23 Jan 2021 06:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Jan 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Massive Fire in Bearing shop in Gorakhpur by short circuit
भीषण आग। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के गोलघर, धर्मशाला रोड पर स्थित बेयरिंग स्टोर की दुकान में शुक्रवार की आधी रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख चौकीदार ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। कैंट, कोतवाली व गोरखनाथ पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई।

विज्ञापन


आग बुझाने के दौरान मोबिल की वजह से आग की लपट 12 फीट बाहर तक निकली, जिससे चार फायरमैन व दुकान मालिक झुलस गए। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक ने दो करोड़ की मशीनरी व सामान जलने की जानकारी दी है। फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारण की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फायरमैन निर्भय राय, आशीष नंद कुमार, ब्रजेश सिंह, नरेंद्र पाठक और दुकान मालिक आशीष गुप्ता झुलस गए। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के एचएन सिंह चौराहा की रहने वाली शोभा देवी की काली मंदिर के पास धर्मशाला रोड़ पर बेयरिंग व मशीनरी की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

चौकीदार ने दी पुलिस को सूचना

शुक्रवार की रात में 12 बजे दुकान से धुआं निकलता देख चौकीदार ने पुलिस कंट्रोल में सूचना दी। खबर मिलते ही सीएफओ डीके सिंह, सीओ कैंट सुमित शुक्ल फोर्स के साथ पहुंच गए। आग लगने की खबर मिलते ही दुकान मालिक के बेटे त्रिलोकी और आशीष भी पहुंच गए।

आग बुझाने के दौरान दुकान से अचानक निकली तेज लपट की चपेट में आने से फायरमैन समेत पांच लोग झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद आशीष को डाक्टरों ने छुट्टी दे दी। गंभीर रुप से झुलसे चार फायरमैन को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि दुकान में रखे मोबिल में आग लगने से 12 फीट लंबी लपट बाहर निकली, जिसकी चपेट में आने से कर्मचारी झुलस गए। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां निर्भय को गंभीर रूप से झुलसा बताया गया है। सभी कर्मचारी खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed