फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mason dies after coming in contact with HT line

Gorakhpur News: एचटी लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत का मामला

Fri, 28 Nov 2025 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after coming in contact with HT line
खोराबार थाना क्षेत्र के भैसहां दर्शनवा टोला निवासी राजगीर मिस्त्री मोलई निषाद की मौके बाहर हंगा
मकान मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दरवाजे पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

- आरोप, बिजली निगम की चेतावनी के बावजूद हाईटेंशन लाइन के नीचे करा रहा था निर्माण
- पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मकान मालिक की कर रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
जगदीशपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के भैसहां दर्शनवा टोला में हाईटेंशन लाइन (एचटी) की चपेट में आने से राजमिस्त्री मोलई निषाद (65) की मौत से नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार को हंगामा किया। आरोपी मकान मालिक राम प्रताप यादव के दरवाजे पर शव रखकर परिजनों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंचे खोराबार थाना प्रभारी ने मकान मालिक राम प्रताप यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान मालिक रामप्रताप यादव अपने घर का निर्माण हाईटेंशन लाइन के ठीक नीचे करा रहे थे। बिजली निगम ने कई बार चेतावनी देकर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर निर्माण जारी रखा गया। बुधवार को छत पर ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान राजगीर मोलई निषाद अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

परिजन बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद मकान मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजमिस्त्री के शव को उनके दरवाजे पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप था कि स्पष्ट लापरवाही के बावजूद आरोपी पर कार्रवाई में पुलिस देरी कर रही है। सूचना पर खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जब पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर इरादतन हत्या और लापरवाही की धारा में प्राथमिकी
पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम मृतक के परिजनों की तहरीर पर मकान मालिक रामप्रताप यादव के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed