फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mars looking biggest, brightest during Sun, Earth and Mars in a straight

मंगल ग्रह की खूबसूरती निहारते रहे शहरवासी, एक सीध में आए सूर्य, मंगल और पृथ्वी

Wed, 14 Oct 2020 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Oct 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Mars looking biggest, brightest during Sun, Earth and Mars in a straight
मंगल ग्रह। - फोटो : अमर उजाला।

आकाश-तारों की अद्भुत दुनिया में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए मंगलवार का दिन बेहद यादगार रहा। सूर्यास्त के बाद पूर्व के आसमान में मंगल ग्रह की समक्षता (अपोजीशन) को देखने के लिए लोग घरों की छतों और बालकनी पर टलहते नजर आए। आसमान में मंगल ग्रह को सामान्य आकार से बड़ा और चमकीला देखने की ललक उनके जीवन के यादगार पलों में शुमार हुई।

विज्ञापन


दोबारा 15 साल बाद घटित होने वाली घटना को लोगों ने नंगी आंखों से देखा। सूर्य, पृथ्वी और मंगल ग्रह के एक सीध में आने की वजह से मंगल ग्रह की खूबसूरती को शहरवासी निहारते नजर आए।
विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यूं तो मंगल ग्रह की समक्षता की खगोलीय घटनाएं ढाई वर्ष के अंतराल पर घटित होती हैं। मगर इस वर्ष घटित होने वाली घटना के दौरान पृथ्वी और मंगल ग्रह के बीच की दूरी 6.207 किलोमीटर कम हुई है। दोबारा इनके बीच की दूरी वर्ष 2035 में कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदानगर के शिल्पी, उज्ज्वल, सनी, मानस और कुन्नूर ने बताया कि मंगल ग्रह की समक्षता को देखने के लिए सुबह से ही मन में उत्साह था। देखने के बाद जिज्ञासा शांत हुई है। मंगल को इतना तेज चमकते कभी नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed