{"_id":"69deac6a0da8cedf7209ce94","slug":"married-womans-body-found-hanging-husband-and-three-others-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1289535-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पति समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पति समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। मायके जाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति प्रशांत मणि यादव, उसके पिता राणा प्रताप यादव और मां रीता देवी के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गगहा के हाटा निवासी अर्चना यादव अर्चना की शादी दिसंबर 2024 में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कजाकपुर निवासी प्रशांत मणि यादव के साथ हुई थी, जो एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। बताया जा रहा है कि अर्चना के मायके जाने की बात को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद हो गया था। इसके बाद घर के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पहुंचे मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगाने लगे। अर्चना के भाई नीतिश ने रामगढ़ताल थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना के बाद अब उसकी हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति प्रशांत मणि यादव, उसके पिता राणा प्रताप यादव और मां रीता देवी के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि सभी आरोपी मूल रूप से गगहा क्षेत्र के फकीरापुरा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।