{"_id":"699cbf008e7abafa6b0d0f2e","slug":"married-woman-dies-parents-allege-murder-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1239117-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया
Tue, 24 Feb 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम रानूखोर में सोमवार दोपहर 26 वर्षीय नवविवाहिता मनसा कमरे में मृत मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसी बीच मनसा के मायके वाले पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
बस्ती जनपद के नगर बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम नौगढ़ की रहने वाली मनसा की शादी तीन वर्ष पूर्व सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम रानूखोर निवासी सुनील गुप्ता से हुई थी। उनका 14 माह का बच्चा है। परिजनों का कहना है कि मनसा का आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कलह और विवाद होता रहता था। सोमवार दोपहर को मनसा का शव उसके बेड पर पड़ा हुआ था। गांव के किसी व्यक्ति ने सूचना पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी गीडा अरुण कुमार एस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।