{"_id":"602a8f2c8ebc3ee947540880","slug":"married-woman-dead-body-found-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, अब मायके वाले लगा रहे हैं ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, अब मायके वाले लगा रहे हैं ये आरोप
Mon, 15 Feb 2021 08:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Feb 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के गाईबसंतपुर गांव निवासी विवाहिता की सोमवार शाम चार बजे संदिग्ध हाल में मौत हो गई। ससुराल के लोग आत्महत्या बता रहे हैं। वहीं मायके वाले हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
ससुरालियों ने बताया कि 24 वर्षीय रंजू पत्नी सत्यपाल यादव सोमवार शाम चार बजे छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। ससुर ने किसी काम से जब रंजू को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
उसके बाद ससुर ओमप्रकाश यादव व गांव के अन्य लोग फाटक को तोड़ दिए। उसके बाद कमरे में लटकती लाश मिली। लोग शव को नीचे उतवाएं और मायके वालों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पाते ही मृतका का भाई बबलू यादव निवासी बेलघाट जिला गोरखपुर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई का आरोप है उसकी बहन की शादी अभी चार साल पहले हुई थी। उसके ससुराल के लोग दहेज के लिए बहन की हत्या कर दिए।
सीओ अंबरीष भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।