{"_id":"5f45ffcefc7b213d722b62a5","slug":"married-woman-dead-body-found-hanging-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, मां ने ससुरालवालों पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, मां ने ससुरालवालों पर लगाया ये आरोप
Wed, 26 Aug 2020 02:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार क्षेत्र के सरकड़ा गांव में मंगलवार की देर रात एक विवाहिता का शव दुपट्टे के सहारे ग्रिल से लटकती मिली। विवाहिता की मां ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक, लार कस्बे में रहने वाले मुरली प्रसाद गौड ने अपनी बेटी चंदा का विवाह 13 मई वर्ष 2019 में क्षेत्र के ही सरकड़ा गांव के निवासी दद्दन गौड़ के पुत्र संदीप गौड़ से की थी। मां ने आरोप लगाया है कि विवाह के समय अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। लेकिन विवाह के बाद ससुरालवालों की मांग बढ़ती गई जिसे मुरली प्रसाद पूरा नहीं कर पाए। इसी बात को लेकर ससुरालवालों ने चंदा की हत्या कर दी। उधर, ससुरालवालों का कहना है कि चंदा ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा कर जान दे दी।
विज्ञापन
प्रभारी एसओ प्रभुदयाल सिंह ने कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो जाएगी। पुलिस घटना की तहकीकात करके मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन