{"_id":"60f16d8c8ee8115abc64cd75","slug":"married-woman-body-found-hanging-husband-and-mother-in-law-arrested-for-murder-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या के आरोप में पति व सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या के आरोप में पति व सास गिरफ्तार
Fri, 16 Jul 2021 04:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Jul 2021 04:59 PM IST
सार
पैकोलिया पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दर्ज किया है मुकदमा।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के भौखरी गांव में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के छह सदस्यों के खिलाफ पैकोलिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने पति व सास को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी मृतका के भाई राजू गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बहन आरती की शादी दो वर्ष पहले थाना क्षेत्र के भौखरी गांव निवासी दीपक गुप्ता से हुई थी।
शादी में सामर्थ्य के मुताबिक दान दहेज भी दिया गया था। उसकी करीब छह माह की बेटी भी है। आरती को ससुराल पक्ष के लोग अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। गुरुवार की रात घर में उसका शव फंदे से लटका मिला। आरोप है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति दीपक गुप्ता, जेठ रमेश व सोभनाथ, सास हरिमति, ननद शर्मीली व परमीली के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्रैया को सौंपी गई है।
सीओ के निर्देश पर थाने के उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार शाही, पीआरडी प्रभावती की टीम ने परसा तिराहे से शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पति दीपक उर्फ दीपनरायन व सास हरिमती को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।