फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Married man died under suspicious circumstances, body found hanging from trap

Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटकता मिला शव

Sat, 03 Jan 2026 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Married man died under suspicious circumstances, body found hanging from trap
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुरम कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला। ससुराल पक्ष इसे खुदकुशी तो मृतका की बहन मुस्कान ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। मुस्कान ने शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतका की पहचान कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदुपट्टी गांव निवासी सुष्मिता सिंह (29) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सुष्मिता की शादी वर्ष 2021 में शाहपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुरम कॉलोनी लेन नंबर एक निवासी शनि राव से हुई थी। शनि एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। दंपती का दो साल का एक बेटा है। सुष्मिता तीन बहनों में सबसे बड़ी थीं, जबकि उनकी दोनों छोटी बहनें लखनऊ में रहती हैं। मृतका की छोटी बहन मुस्कान ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सुष्मिता को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वाले आए दिन ताने मारते और मारपीट करते थे। आरोप है कि पति शनि राव शराब पीकर घर में सुष्मिता के साथ मारपीट करते थे। मुस्कान के मुताबिक, बृहस्पतिवार की दोपहर उसकी बहन से फोन पर बात हुई थी, जिसमें सुष्मिता ने बताया कि ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की है। उन्होंने सुष्मिता को तत्काल लखनऊ आने के लिए कहा था। उसी रात करीब नौ बजे की ट्रेन से सुष्मिता को लखनऊ आना था। लेकिन शाम करीब सात बजे अचानक फोन पर सूचना मिली कि सुष्मिता की मौत हो गई है। यह खबर मिलते ही मुस्कान लखनऊ से गोरखपुर पहुंची और शाहपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना की सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया कि मृतका की बहन मुस्कान की ओर से तहरीर मिली है। सभी आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या और दहेज हत्या दोनों एंगल से जांच रही है। घटना के बाद से मृतका के मायके पक्ष में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं कॉलोनी में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed