{"_id":"622c345ce66d7857cd2159e3","slug":"marriage-of-minor-in-temple-husband-absconding-leaving-in-rented-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नाबालिग से मंदिर में की शादी, किराये के मकान में छोड़कर पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नाबालिग से मंदिर में की शादी, किराये के मकान में छोड़कर पति फरार
Sat, 12 Mar 2022 11:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:19 AM IST
सार
गुलरिहा थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे का कहना है कि रिश्ते की बात करने आए थे, जिस दौरान मारपीट कर लिए। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक गांव में रहने वाले युवक ने पहले नाबालिग से मंदिर में शादी की, फिर छोड़कर भाग गया। आरोप है कि मंदिर में शादी करने के बाद कैंपियरगंज में किराए के कमरे में कई दिनों तक दोनों दंपती की तरह रहे। शादी की बात युवक के परिजनों को बताने पर उन लोगों ने मारपीट भी की। गुलरिहा पुलिस आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले की एक किशोरी का प्रेम संबंध गुलरिहा इलाके के युवक से हो गया था। छह महीने पहले प्रेम के जाल में फंसकर किशोरी ने अपना घर छोड़ दिया और दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।
किशोरी का कहना है कि कैंपियरगंज क्षेत्र में किराए के मकान में एक महीने तक दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहे। इसके बाद युवक उसे छोड़कर भाग गया।
किशोरी अपने भाई व मां के साथ बृहस्पतिवार को युवक के घर शादी की बात करने पहुंची, तो युवक के घरवालों ने उनकी पिटाई कर दी। गुलरिहा थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे का कहना है कि रिश्ते की बात करने आए थे, जिस दौरान मारपीट कर लिए। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।