{"_id":"61d3db5edfc8a47aa802620e","slug":"many-trains-were-canceled-due-to-doubling","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: दोहरीकरण की वजह से कई ट्रेनें की गईं निरस्त, यहां देखें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: दोहरीकरण की वजह से कई ट्रेनें की गईं निरस्त, यहां देखें पूरा अपडेट
Tue, 04 Jan 2022 11:00 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:00 AM IST
सार
दरभंगा से तीन एवं छह जनवरी को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर से पांच एवं आठ जनवरी को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल। (सांकेतिक)
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के रोजा-बरतारा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य की वजह से कई गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव भी किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
ये ट्रेनें हुईं निरस्त
दरभंगा से तीन एवं छह जनवरी को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर से पांच एवं आठ जनवरी को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
मार्ग परिवर्तन
- चार जनवरी को चलने वाली 14009 बापू धाम मोतीहारी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
- सहरसा से पांच जनवरी को चलने वाली 15529 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
- रक्सौल से पांच एवं छह जनवरी को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी।
- न्यू जलपाईगुड़ी से पांच जनवरी से चलने वाली 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से पांच जनवरी को चलने वाली 15656 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा-लखनऊ-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी।
- आनंद विहार टर्मिनस से छह जनवरी को चलने वाली 15530 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी।
- मुजफ्फरपुर से छह जनवरी को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन