{"_id":"6473a68128b456a60609e678","slug":"many-trains-including-gorakhpur-varanasi-city-express-will-remain-canceled-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-185610-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर वाराणसी मंडल के औंड़िहार स्टेशन यार्ड में प्री नान इंटरलॉक कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लाॅक लिए जाने के कारण कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। साथ ही कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन और रि-शिड्यूलिंग का फैसला लिया गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 29 मई को गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस और वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त रहेगी। इसके अलावा 29 मई को बरौनी-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे पर 60-60 मिनट, 29 मई को ही गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 28 मई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस उत्तर एवं पूर्वोत्तर रेलवे पर 60-60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -
भागलपुर-गांधीधाम सहित कई ट्रेनों के मार्ग बदले
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने पूर्व मध्य रेलवे पर समस्तीपुर मंडल के भैरोगंज-खरपोखरा खंड के दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इंटरलाक एवं इंटरलाक कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। 29 मई को भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते, 29 एवं 30 मई को मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते, 28, 29 एवं 30 मई आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 29 मई को मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते, 29 एवं 30 मई को दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते 28 एवं 29 मई को अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। ब्यूरो