फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many Trains affected due to flood and rain

बाढ़ और बारिश से ट्रेनें प्रभावित, जानें कौन सी ट्रेन हुई निरस्त और किसका बदलेगा रास्ता

Thu, 06 Aug 2020 07:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Aug 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Many Trains affected due to flood and rain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

मुंबई में भारी बारिश और पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल (बिहार) पर हायाघाट-थलवारा रेलवे स्टेशन के बीच बाढ़ से यातायात बाधित होने के चलते ट्रेनों का संचलन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


मुंबई से चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और मुंबई सीएसटी एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है जबकि नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया है और कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते तक ही चलाया गया है।
विज्ञापन


बारिश से निरस्त ट्रेनें

  • 05 अगस्त को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 01015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल का संचलन निरस्त कर दिया गया है।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 07 अगस्त को गोरखपुर से चलने वाली 01016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेेशल का संचलन निरस्त रहेगा।
  • 06 अगस्त को मुंबई सीएसएमटी से चलने वाली 02534 मुंबई सीएसएमटी-लखनऊ स्पेेशल का संचलन निरस्त कर दिया गया है।


 

बाढ़ के कारण दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर से चली ट्रेनें

  • 07 अगस्त को दरभंगा से चलने वाली 02565 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस।
  • 06 अगस्त को नई दिल्ली से चलने वाली 02566 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस।
  • 05 अगस्त को अहमदाबाद से चलने वाली 09165 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल।
  • 08 अगस्त को दरभंगा से वाली 09166 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल भी मार्ग बदलकर चलेगी।

शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन
  • 05 अगस्त को अमृतसर से चलने वाली 04650 अमृतसर-जयनगर स्पेशल को समस्तीपुर में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया।
  • 07 अगस्त को जयनगर से चलने वाली 04649 जयनगर-अमृतसर स्पेशल समस्तीपुर से चलाई जाएगी।
  • 05 अगस्त को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा स्पेशल को समस्तीपुर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
  • 07 अगस्त को दरभंगा से चलने वाली 01062 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी समस्तीपुर से चलाई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed