बाढ़ और बारिश से ट्रेनें प्रभावित, जानें कौन सी ट्रेन हुई निरस्त और किसका बदलेगा रास्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में भारी बारिश और पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल (बिहार) पर हायाघाट-थलवारा रेलवे स्टेशन के बीच बाढ़ से यातायात बाधित होने के चलते ट्रेनों का संचलन प्रभावित हुआ है।
मुंबई से चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और मुंबई सीएसटी एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है जबकि नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया है और कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते तक ही चलाया गया है।
बारिश से निरस्त ट्रेनें
- 05 अगस्त को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 01015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल का संचलन निरस्त कर दिया गया है।
- 07 अगस्त को गोरखपुर से चलने वाली 01016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेेशल का संचलन निरस्त रहेगा।
- 06 अगस्त को मुंबई सीएसएमटी से चलने वाली 02534 मुंबई सीएसएमटी-लखनऊ स्पेेशल का संचलन निरस्त कर दिया गया है।
बाढ़ के कारण दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर से चली ट्रेनें
- 07 अगस्त को दरभंगा से चलने वाली 02565 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस।
- 06 अगस्त को नई दिल्ली से चलने वाली 02566 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस।
- 05 अगस्त को अहमदाबाद से चलने वाली 09165 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल।
- 08 अगस्त को दरभंगा से वाली 09166 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल भी मार्ग बदलकर चलेगी।
शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन
- 05 अगस्त को अमृतसर से चलने वाली 04650 अमृतसर-जयनगर स्पेशल को समस्तीपुर में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया।
- 07 अगस्त को जयनगर से चलने वाली 04649 जयनगर-अमृतसर स्पेशल समस्तीपुर से चलाई जाएगी।
- 05 अगस्त को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा स्पेशल को समस्तीपुर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
- 07 अगस्त को दरभंगा से चलने वाली 01062 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी समस्तीपुर से चलाई जाएगी।