{"_id":"600e95898ebc3e089f24031b","slug":"many-prv-workers-to-be-honored-on-26-january-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 जनवरी को 15 पीआरवी कर्मी होंगे सम्मानित, लॉकडाउन में किया था किया था खास काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जनवरी को 15 पीआरवी कर्मी होंगे सम्मानित, लॉकडाउन में किया था किया था खास काम
Mon, 25 Jan 2021 03:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Jan 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
फुल ड्रेस रिहर्सल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर 15 पीआरवी कर्मी सम्मानित किए जाएंगे। इन लोगों ने लॉकडाउन में आम जन तक मदद पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 112-यूपी के इन कर्मियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी खूब सहयोग किया।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में सराहनीय सेवाओं के लिए 1033 कर्मियों को एडीजी-112 असीम अरुण सम्मानित करेंगे। गोरखपुर जिले के मुख्य आरक्षी कामेश्वर चौधरी, मुख्य आरक्षी उमाशंकर सिंह, मुख्य आरक्षी गोवर्धन यादव, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, आरक्षी प्रवीण राय, मुख्य आरक्षी (पीएसी) भागवत यादव, होमगार्ड वंशीधर यादव, होमगार्ड विद्यासागर मिश्र, आरक्षी सुबेदार कुशवाहा, आरक्षी मनोज चौधरी, आरक्षी राजाराम, होमगार्ड रमेशचंद्र, होमगार्ड जयप्रकाश निषाद, होमगार्ड सुरेश यादव को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर सभी की उपस्थिति अनिवार्य : मेयर
मेयर सीताराम जायसवाल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर निगम के पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से नगर निगम में उपस्थित रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम परिसर में सुबह 8.30 बजे झंडारोहण किया जाएगा। इसके अलावा मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। राष्ट्रीय पर्व के दिन नगर निगम के सभी पार्षदों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। जो अनुपस्थित रहेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन