फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many programs will be held in the city on International Yoga Day

Gorakhpur News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में होंगे कई कार्यक्रम

Fri, 21 Jun 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 21 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Many programs will be held in the city on International Yoga Day
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर में शुक्रवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लाखों लोग सुबह-सुबह योगासन कर खुद को निरोग रखने का प्रण लेंगे।
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ सभागार में सुबह 5.30 से 8 बजे तक योगाचार्य डाॅ परीक्षित देवनाथ की देखरेख में योगासन किया जाएगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) परिसर में जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन की मौजूदगी में कुशल योग प्रशिक्षक के द्वारा योग कराया जाएगा। इसमें जीडीए के सचिव उदय प्रताप सिंह समेत सभी अधिकारी, कर्मचारी और बाहरी व्यक्ति शामिल होंगे।
विज्ञापन


विजय चौक स्थित गोल्ड जिम में जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सुबह 7 बजे से होगा। डायट में योग सुबह 5.30 से हाेगा। एमपी बालिका इंटर कालेज में सुबह 5.30 से योग होगा। डीडीयू के स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अगुवाई में सुबह 5:30 बजे से योगाभ्यास शुरू होगा। इसमें ऑनलाइन योग शपथ लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों से जुड़े विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी और आम लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योगपीठ द्वारा व्ही पार्क में सुबह 5 से 7 बजे तक जिला प्रभारी हरी नारायण दूबे की अगुवाई में योगासन किया जाएगा। सूर्यकुण्ड धाम परिसर में सूर्यकुण्ड धाम समिति के संरक्षक संतोष मणि त्रिपाठी की अगुवाई में योग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed