{"_id":"5e10a6568ebc3e8820438c1c","slug":"many-programme-organised-in-radha-baba-birthay-on-geeta-vatika-gorakhpur-news-gkp335879672","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गीता वाटिका में धूमधाम से मना राधा बाबा का 108वां जन्मोत्सव, रासलीला देख भाव विभोर हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता वाटिका में धूमधाम से मना राधा बाबा का 108वां जन्मोत्सव, रासलीला देख भाव विभोर हुए दर्शक
Sat, 04 Jan 2020 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
गीता वाटिका में धूमधाम से मनाया राधा बाबा का 108वां जन्मोत्सव।
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान प्रसाद पोद्दार के सहयोगी राधा बाबा का 108वां जन्मोत्सव शनिवार को गीता वाटिका परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सुबह से देर रात तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।
विज्ञापन
शोभायात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
महोत्सव की शुरुआत प्रात: चार बजे शहनाई वादन से हुई। सुबह 9:30 बजे नेह निकुंज में आरती एवं श्रीगिरिराज परिक्रमा होने के बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो नेह निकुंज से चलकर भाईजी समाधि, राधा कृष्ण साधना मंदिर, श्रीभाईजी कक्ष परिसर होते हुए पुन: नेह निकुंज पहुंच कर समाप्त हुई। भक्तजन सस्वर मेरे तो अधार एक राधा के चरणारविंद, मेरे तो अधार एक बाबा के चरणारविंद... गा रहे थे। नेह निकुंज में श्रीराधाबाबा का भावार्चन दिन में 10:30 बजे प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
इसकी अध्यक्षता वृंदावन से आए कथा व्यास मदन मोहनदासजी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अयोध्या से नरहरि दासजी मौजूद रहे। नरहरि दासजी ने भावार्चन के अंतर्गत सहेली सुनो सोहिलो रे, सोहिलो सोहिलो सब जग आज, शुभ जयंति मेरे बाबा की हर्षित संत समाज गाया। एक और भक्त ने सखि सबे गावेलीं सोहर मतिया मनोहर हो ललना, जसुदा के भइले किसोर मुरली मनोहर हो... सोहर गाया।
कथा में शामिल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. अचल नंदिनी श्रीवास्तव, रामचंद्र सिंह खिच्ची, प्रसून मल्ल, बृजेश मिश्र आदि वक्ताओं ने अनेकानेक संस्मरण सुनाते हुए राधा बाबा का भावार्चन किया। दोपहर में श्रीगिरिराज पूजन के बाद हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया। शाम सात बजे समाधि पर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। रात्रि में 10 बजे से शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा।
इस अवसर पर कृष्ण मुरारी पोद्दार, ओमप्रकाश सेकसरिया, कविता डालमिया, गौतम डालमिया, राजकुमार थरड, उमेश कुमार सिंहानिया, रसेंदु फोगला, हरिकृष्ण दुजारी, अंजली पराशर, हेमंत पराशर, दीपक गुप्ता, श्री मनमोहन जाजोदिया, प्रमोद वाजपेई , पदम थरड, उमेश सिंघानिया आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर कृष्ण मुरारी पोद्दार, ओमप्रकाश सेकसरिया, कविता डालमिया, गौतम डालमिया, राजकुमार थरड, उमेश कुमार सिंहानिया, रसेंदु फोगला, हरिकृष्ण दुजारी, अंजली पराशर, हेमंत पराशर, दीपक गुप्ता, श्री मनमोहन जाजोदिया, प्रमोद वाजपेई , पदम थरड, उमेश सिंघानिया आदि मौजूद रहे।
रासलीला देख भाव विभोर हुए दर्शक
गीतावाटिका में रासलीला का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
राधा बाबा जन्मोत्सव पर गीता वाटिका में आयोजित हो रहे रासलीला में शनिवार को वृंदावन से स्वामी श्रीरामजी शर्मा की रासमंडली द्वारा प्रिया प्रियतम एवं गोपी जनों के रास नृत्य के बाद राधाजी का न्याय लीला का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो गए।