महराजगंज में अब तक 60 लोगों ने जीता कोरोना से जंग, अब बस 38 हैं एक्टिव केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ी जरूरी लेकिन मरीज जल्दी स्वस्थ हो गए। इन दिनों कोरोना एक्टीव केस से ज्यादा स्वस्थ होने वालो की संख्या है। जिले में अब तक 60 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस की संख्या घटकर 38 हो गई है। जिले में एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। यहां कुल केस की संख्या 99 हो चुकी है। चिकित्सकों के बेहतर देखभाल एवं समुचित इलाज के वजह से पॉजिटिव मरीज जल्दी ठीक हो रहे हैं। रविवार को पाच कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर घर गए।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले में 5 कोरोना मरीज कोविड हॉस्पिटल पुरैना से डिस्चार्ज हुए हैं। स्वस्थ होने वालों में 2 मरीज पिपरा मौनी क्षेत्र फरेंदा, एक मोजरी क्षेत्र निचलौल, एक गड़ौरा बाजार क्षेत्र निचलौल तथा एक बरगदवा क्षेत्र परतावल का निवासी है। इस प्रकार अब तक स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है।
25 नमूना जांच के लिए भेजा गया
अनलॉक वन के दौरान भी दूसरे राज्यो में फंसे प्रवासी मजदूरो को शासन के निर्देश पर उनके घर पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में बने आश्रय केंद्र में रविवार को 482 प्रवासी मजदूरो की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
आश्रय केंद्र पर पहुंचे एसडीएम राजेश जायसवाल व सीओ अशोक कुमार मिश्र ने थर्मल स्क्रीनिंग का जायजा लिया। एसओ मनीष सिंह व बीईओ हेमवंत कुमार ने एवं ब्लाक व राजस्व कर्मचारियो की मौजूदगी में कामगारो की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बनकटी सीएचसी अधीक्षक डॉ. हीरालाल ने बताया कि 25 प्रवासी मजदूरो के सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
गांवों को सैनिटाइज किया गया
महराजगंज जिले में शनिवार को आए सात कोरोना पाजिटिव की रिपोर्ट के उपरांत प्रशासन के निर्देश पर सभी गांवों को सैनिटाइज किए जाने का कार्य शुरु हो गया है। जिम्मेदारों द्वारा अपनी मौजूदगी में रहकर गांव व नगर को रविवार को सैनिटाइज कराया गया।
रविवार को सिसवां बाजार, फूलमनहां, रामनगर, अड्डा बाजार, खुशहालनगर तथा निचलौल कस्बे को सैनिटाइज किया गया। मरीज मिले थे। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि संक्रमितो के गांव को सैनिटाइज करने के साथ ही लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
नेपाल से 590 भारतीय आए
नेपाल से 590 भारतीय कामगार रविवार को सोनौली पहुंचे। यहां उनकी जांच कर आब्रजन कार्यालय पर जरूरी प्रपत्र जमा करा गया। इसके बाद उन्हें बस से घर भेजा गया। वहीं सोनौली से 650 नेपाली नागरिक नेपाल गए हैं। यह जानकारी सीओ नौतनवां राजू कुमार साव ने दी।