{"_id":"5ebeb5ec68c04a3fa24ff5ce","slug":"many-people-panic-for-five-hours-due-to-young-man-coughing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौंफ: युवक के खांसने पर पांच घंटे दहशत में रहे लोग, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौंफ: युवक के खांसने पर पांच घंटे दहशत में रहे लोग, बुलानी पड़ी पुलिस
Fri, 15 May 2020 09:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 May 2020 09:03 PM IST
सार
- गोरखपुर में मिल चुके हैं 12 कोरोना पॉजिटिव
- शहर में पहला कोरोना मरीज मिलने से दहशत में लोग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर कैंट इलाके के कूड़ाघाट स्थित आवास विकास कॉलोनी के लोग शुक्रवार की सुबह से पांच घंटे तक एक युवक के खांसने से दहशत में रहे। लोगों ने इसकी सूचना पार्षद के पति को दी। पार्षद के पति की सूचना पर इंजीनियरिंग कॉलेज पुलिस पहुंची और 108 नंबर एंबुलेंस मंगाकर युवक को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह आठ बजे एक पैंतीस वर्षीय युवक घूमते हुए कॉलोनी के राहुल पार्क में बैठकर खांसने लगा। युवक को लगातार खांसते देखकर कॉलोनीवासी परेशान हो गए। युवक के कोरोना संदिग्ध होने की आशंका से लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पार्षद के पति राघवेंद्र सिंह को दी। जिसके बाद पार्षद के पति ने एंबुलेंस व स्थानीय पुलिस को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी की पुलिस पहुंची। थोड़ी देर में एंबुलेंस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे उसे एंबुलेंस में बैठाकर जिला अस्पताल भेजा गया। उसके बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली। चौकी के दरोगा सुनील के अनुसार, युवक मानसिक रूप से कमजोर लग रहा था। वह कहीं से घूमते हुए आकर पार्क में बैठ गया था। उसे खांसी आ रही थी। एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाया गया है।