फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many people identified as traveling with Corona Positive Jamati Delhi to Maharajganj

कोरोना पॉजिटिव जमाती के साथ सफर करने वाले 23 लोगों की हुई पहचान, पुलिस ने ऐसे खोज निकाला पता

Sat, 11 Apr 2020 12:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Apr 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Many people identified as traveling with Corona Positive Jamati Delhi to Maharajganj
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज के कोरोना पॉजिटिव जमाती के साथ सफर करने वाले 23 लोगों की पहचान कर ली गई है। देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के अलावा असम और दिल्ली के लोगों ने उसके साथ सफर किया था।

विज्ञापन


बोगी में साथ सफर करने वाले नौ और लोगों की टिकट पर दर्ज फोन नंबरों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस तस्दीक कर रही है कि ये लोग कौन और कहां के रहने वाले हैं। पुलिस ने संबंधित जिलों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 21 मार्च को कामाख्या एक्सप्रेस के कोच संख्या एस पांच में महराजगंज के जमाती ने सफर किया था, जिसकी जांच में कोरोना पॉजिटिव आया था। इसके बाद ही रेलवे की ओर से पुलिस को भी सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम सर्विलांस की मदद से फोन नंबरों को खंगाल रही थी। उनमें से 23 लोगों की पहचान कर ली गई है जिन्होंने जमाती के साथ सफर किया था। सबके नाम, पते के साथ पूरा ब्योरा संबंधित जिले को भेजा गया है।


कोरोना के नोडल अफसर सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि महराजगंज के पॉजिटिव जमाती के साथ सफर करने वाले 23 लोगों की पहचान हुई है। वह कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, असम और दिल्ली के रहने वाले हैं। सभी जिलों को रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके अलावा नौ अन्य फोन नंबरों के बारे में भी जानकारी मिली है जिनकी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed