{"_id":"5ed496968ebc3e90541ffa25","slug":"many-people-died-in-road-accident-in-indo-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के बांके में बस की ट्रक से सीधी टक्कर, 12 की मौत, 21 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के बांके में बस की ट्रक से सीधी टक्कर, 12 की मौत, 21 घायल
Mon, 01 Jun 2020 11:21 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
कपिलवस्तु भारत नेपाल सीमा से सटे बांके जिले के नेपालगंज से दांग होते हुए जा रही बस सड़क हादसे में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 21 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सल्यान जा रही यात्री बस राप्ती सोनारी वार्ड नंबर 2 स्थित श्री जंगल में राजमार्ग सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से सीधे टक्कर हो गई। इसमें 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक कि मौत भेरी अंचल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
विज्ञापन
वहीं इस घटना में घायल 21 अन्य को नेपालगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के संबंध में प्रदेश पुलिस प्रवक्ता एसएसपी राजकुमार बैदवार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। कुछ घायलों की सूची प्राप्त हुई है यह लोग भारत से आ रहे थे, इनको सल्यान सहित कई जिलों जाना था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस तत्काल पहुंच कर रेस्क्यू करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन