फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many news covid 19 positive got in siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में दो महिला पुलिसकर्मियों सहित मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस हुई 59

Tue, 23 Jun 2020 04:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Jun 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
many news covid 19 positive got in siddharthnagar
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण अब आम नागरिकों से पुलिसकर्मियों तक पहुंच गया है। मंगलवार को दो महिला पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। उनके अलावा आठ अन्य लोगों के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सभी दस संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड बर्डपुर शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 230 पहुंच गई है, हालांकि इनमें से 161 लोग स्वास्थ्य लाभ के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके है, इनमें मंगलवार को डिस्चार्ज होने वाले सात लोग भी शामिल हैं।    जिले में तैनात गोरखपुर और आजमगढ़ की दो महिला आरक्षी 13 जून को अवकाश पर घर गई  थीं।
विज्ञापन


18 जून को वापस आने के बाद दोनों को पुलिस लाइंस में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। उनके लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। मूलरूप से खुनियांव ब्लॉक के एक गांव में रहने वाली 78 वर्षीय वृद्धा हाल ही में मुंबई से लौटी हैं। उनके अलावा इस ब्लॉक क्षेत्र के दो युवक दिल्ली से लौटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों को दी जानकारी

इन तीनों को राम औतार पब्लिक स्कूल क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। उसका बाजार ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव के तीन लोग मुंबई से लौटे थे, लार का सैंपल लेने के साथ ही इन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। नौगढ़ ब्लॉक के एक गांव में रहने वाली दो महिलाएं एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आई थीं।

सैंपल लेने के साथ इन्हें भी होम क्वारंटीन किया गया था। मंगलवार को आई रिपोर्ट में यह सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि 10 नए संक्रमित मिले हैं। संपर्क में आने वालों को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

छुट्टी से लौटी दोनों महिला आरक्षी के संक्रमित पाई गई। रिपोर्ट आने के बाद एसपी विजय ढुल ने गोरखपुर और आजमगढ़ जनपद में उनके परिजनों को सूचना भिजवाई है। उनके साथ पुलिस लाइंस में क्वारंटीन अन्य महिला पुलिस कर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed