{"_id":"5f0af4168ebc3e63c56eb1c4","slug":"many-news-coronavirus-positive-found-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में एक डॉक्टर सहित मिले छह कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 411","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में एक डॉक्टर सहित मिले छह कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 411
Sun, 12 Jul 2020 05:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 12 Jul 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बीआरडी मेडिकल कॉलेज से रविवार को आई रिपोर्ट में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें कोरोना कंट्रोल रूम में ड्यूटी करने वाले एक डॉक्टर भी शामिल हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 411 हो गई है। एक्टिव केस 56 हैं।
विज्ञापन
वहीं रविवार को भी चार पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 16 की मौत हो चुकी है। जिले में डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 339 है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
विज्ञापन
डीएम के मुताबिक जिले में अब तक 16429 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 14977 की रिपोर्ट मिल चुकी है। जबकि 1452 रिपोर्ट का इंतजार प्रशासन को है। अब तक मिले रिपोर्ट में से 14555 निगेटिव पाए जा चुके हैं, जबकि 411 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 16 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन