{"_id":"5eeaeb898ebc3e42dc3a3b3a","slug":"many-new-covid-19-positive-in-basti-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में मिले 15 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 299","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में मिले 15 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 299
Thu, 18 Jun 2020 09:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)।
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार की देर रात आई रिपोर्ट में 15 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 299 पहुंच गई है। जिसमें से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 203 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस 84 हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है
विज्ञापन
बता दें कि जिले के 8184 नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज व केजीएमसी लखनऊ भेजे जा चुके हैं। इनमें 299 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छह मरीज बाहर के जिलों के थे और उनका लेखा-जोखा यहां की सूची में दर्ज हो गया था। लिहाजा प्रशासन ने उसे दुरुस्त करा दिया है। पॉजिटिव मरीजों का इलाज ओपेक चिकित्सालय कैली व रुधौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।
विज्ञापन