{"_id":"5ef344b1a7de5346a3560b2f","slug":"many-new-covid-19-positive-got-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में मिले चार और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 202","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में मिले चार और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 202
Wed, 24 Jun 2020 05:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Jun 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनग जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया। वैसे अब तक कुल 202 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें धनघटा क्षेत्र के खेवसिया गांव की रहने वाली 38 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। महिला 12 जून को नोएडा से लौटी थी। रैंडम जांच में पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के बेल्डुहा गांव निवासी 56 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। शख्स 15 जून को दिल्ली से लौटा था। रैंडम जांच में पॉजिटिव मिला है। तीसरा 35 वर्षीय पॉजिटिव युवक महुली क्षेत्र के कटकहीं पड़रहा गांव का निवासी है। युवक दिल्ली से नौ जून को लौटा था। रैंडम जांच में पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
चौथा 24 वर्षीय पॉजिटिव युवक मेंहदावल नगर पंचायत के ठाकुरद्घारा मोहल्ले का निवासी है। युवक 21 मई को दिल्ली से लौटा था। रैंडम जांच में युवक पॉजिटिव मिला है। अपर सीएमओ ने बताया कि 146 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वैसे अब तक 202 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 45 लोग एक्टिव हैं। जबकि 150 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। आठ जगह हॉटस्पॉट बना है।