फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many new covid 19 positive got in Deoria Uttar Pradesh

देवरिया में 48 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1446

Tue, 04 Aug 2020 06:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Aug 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
many new covid 19 positive got in Deoria Uttar Pradesh
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

देवरिया जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को 48 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1446 हो गई है। सीएमओ कार्यालय के दो बाबू और टीबी रोग विभाग के दो फिल्म वर्कर की रिपोर्ट शामिल है।

विज्ञापन


संक्रमितों के बारे में जानकारी होते ही सीएमओ कार्यालय के सभी लिपिक बाहर निकल गए। कार्यालय को आनन- फानन में  सैनिटाइज कराएं जाने के लिए अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे।  लिपिको के संपर्क में सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी रहे है।
विज्ञापन


बैतालपुर पीएचसी के दो डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सदर कोतवाली के एक महिला सिपाही और पुलिस लाइन के  पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ कार्यालय में एनएचएम का पटल देने वाले बाबू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके पास डॉक्टर से लेकर स्टाफ नर्स तक प्रति दिन विभागीय कार्य से आते-जाते थे। अक्सर दिन व शाम को अभिलेखों पर हस्ताक्षर कराने सीएमओ और एसीएमओ के पास बाबू जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी दहशत में हैं। इसके अलावा एक बाबू की और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पूर्व सीएमओ के अर्दली और दो चपरासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने सीएमओ और सीआरओ को फोन कर कार्यालय को सैनिटाइज कराने को कहा। पीडब्लूडी निर्माण खंड के एक जेई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 1446 हो गई है। जबकि 778 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और नौ लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।


सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कार्यालय के दो बाबू भी संक्रमित मिले हैं। इसकी वजह से कार्य प्रभावित हो गया है। कार्यालय को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed