फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Many new coronavirus positive got in Gorakhpur UP

गोरखपुर में मिले 3 कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 117

Thu, 04 Jun 2020 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Jun 2020 10:11 AM IST
सार

  • 81 मरीजों का चल रहा है बीआरडी और रेलवे अस्पताल में इलाज
  • 29 ठीक होकर जा चुके हैं घर, सात की हो चुकी है मौत

 

विज्ञापन
Many new coronavirus positive got in Gorakhpur UP
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके बाद से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 117 हो गई है। राहत की बात यह है कि इसमें 29 ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा सात लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में 81 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक पीपीगंज के नया गांव निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति 19 मई को मुंबई से आया था।  तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में 31 मई को भर्ती हुआ था। जांच के लिए नमूना लिया गया था।
विज्ञापन


सहजनवां के कटसहरा के पास स्थित पिपरा हेमा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक 29 मई को मुंबई से आया था। कटसहरा स्वास्थ्य केंद्र पर 31 मई को उसका सैंपल लिया गया था। दोनों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भटहट के मौलाखोर निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति 20 दिन पहले मुबंई से आया था। गांव के संपदा देवी इंटर कॉलेज में क्वारंटीन था। इस बीच दो दिन पूर्व नमूना जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि दोनों के गांव को सील कर सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया है। उनके संपर्क वालों की पहचान की जा रही है।

14 लोग हुए होम क्वारंटीन

पाली। नेवास गांव में दंपति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को गांव में पहुंचकर उनके संपर्क में आने वाले रिश्तेदार और उनके परिजनों को होम क्वारंटीन की सलाह दी है। इसके अलावा पति और पत्नी माडर गांव भी गए थे। वहां भी टीम पहुंचकर लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह देते हुए एहतियात के बरतने के निर्देश दिए है। डॉ सीपी मिश्र ने परिजनों को होम क्वारंटीन कराया है।

दो डॉक्टर समेत पांच हुए क्वारंटीन
मंगलवार को बीआरडी में भर्ती मरीज में कोरोना की पुष्टि होने के बाद बुधवार को मेडिसिन वार्ड में हड़कंप मच गया। इसके बाद से संक्रमित का  इलाज करने वाले दो डॉक्टर, दो नर्स और एक वार्ड ब्वाय ड्यूटी पर नहीं आए। बताया जा रहा है कि वह होम क्वारंटीन हो गए हैं। इसके अलावा 10 लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed