{"_id":"5f26c083d67f2f11071d1b7f","slug":"many-new-corona-positives-got-including-one-doctor-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Basti: बस्ती में एक डाक्टर सहित मिले 25 नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Basti: बस्ती में एक डाक्टर सहित मिले 25 नए कोरोना पॉजिटिव
Sun, 02 Aug 2020 07:02 PM IST
vivek shukla
संवाद एजेंसी, बस्ती
संवाद एजेंसी, बस्ती
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 02 Aug 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में कोरोना के 25 नए पॉजिटिव केस आए हैं। इसमें एक डॉक्टर भी शामिल है, जो देवरिया जिले में नौकरी करते हैं, मगर वे यहां आकर रह रहे हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना पॉजिटव मरीजों की कुल संख्या 937 पहुंच गई है।
विज्ञापन
रविवार को 31 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 563 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में मृतकों की संख्या 29 तो एक्टिव मरीजों की संख्या 345 हो गई है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि अपने जिले में सर्वाधिक जांच कराई जा रही है। इसके चलते कोरोना संक्रमितों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट करा दिया जा रहा है।
अब तक जिले में 34402 नमूने एकत्रित किए गए हैं, जिसमें से 30358 की रिपोर्ट आ चुकी है। जबकि 4044 के रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है। शनिवार को 655 नमूने लिए गए हैं। अब तक 29393 की निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
विज्ञापन