{"_id":"5eca62b6b47a662f172a4c31","slug":"many-new-corona-positive-got-in-maharajganj-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मुंबई से आया एक और कामगार मिला कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 38","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मुंबई से आया एक और कामगार मिला कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 38
Sun, 24 May 2020 05:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 May 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में रविवार को एक और कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह मुंबई से बीते आठ मई को गांव आया था। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 38 हो गई है। इसकी पुष्टि उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक युवक मुंबई से बीते आठ मई को गांव आया था। क्वारंटीन में रहने के दौरान संदिग्ध प्रतित होने पर उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव की संख्या 28 हो गई है। वहीं कुल केस 38 हो गए हैं। इसमें नौ लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि बृजमगंज क्षेत्र फुलमनहां टोला भगतपुरवां का एक व्यक्ति मुंबई से लौटा था। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पीड़ित के गांव को सैनिटाइज करने के साथ ही लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
कुछ ऐसे बढ़ा रहा कोरोना का ग्राफ
14 मई को भेजे गए नमूनों में एक पॉजिटिव मिला। 14 मई को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 मई को भेजे गए नमूनों में एक नमूना पॉजिटिव मिला था। नौतनवां मॉडर्न एकेडमी स्कूल क्वारंटीन सेंटर में रुके हुए नेपाली नागरिकों की जांच रिपोर्ट 12 मई को मिली थी। जिसमें एक नेपाली नागरिक पॉजिटिव मिला।
दो मजदूरों की जांच रिपोर्ट 13 मई को पॉजिटिव मिली। 15 मई को भेजे गए नमूनों में 2 पॉजिटिव मिले। 16 मई की जांच रिपोर्ट में दो कोरोना पॉजिटिव मिले। 19 मई को आई रिपोर्ट में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले।
21 मई को आठ पॉजिटिव केस मिला। 22 मई की जांच रिपोर्ट में एक कोरोना पॉजिटिव मिला। 23 मई को दोपहर में दो रिपोर्ट पॉजिटिव एवं शाम को आई रिपोर्ट में 3 नमूना पॉजिटिव मिला।
दो मजदूरों की जांच रिपोर्ट 13 मई को पॉजिटिव मिली। 15 मई को भेजे गए नमूनों में 2 पॉजिटिव मिले। 16 मई की जांच रिपोर्ट में दो कोरोना पॉजिटिव मिले। 19 मई को आई रिपोर्ट में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले।
21 मई को आठ पॉजिटिव केस मिला। 22 मई की जांच रिपोर्ट में एक कोरोना पॉजिटिव मिला। 23 मई को दोपहर में दो रिपोर्ट पॉजिटिव एवं शाम को आई रिपोर्ट में 3 नमूना पॉजिटिव मिला।