सिद्धार्थनगर में एक महिला समेत मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल एक्टिव केस 28
- बांसी और सदर तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के हैं संक्रमित मिले मरीज
- अब तक जिले में पाए जा चुके हैं 183 संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में शनिवार को दो और कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में एक महिला भी शामिल है। यह दोनों सदर और बांसी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के निवासी हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोनों को बर्डपुर स्थिति आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अब तक 183 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें 144 ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं, जबकि 28 एक्टिव केस है।
सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की कुछ दिन पूर्व तबीयत खराब हुई तो उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद संदिग्ध दिखने पर लार का सैंपल लेने के साथ ही जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इसके अलावा बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला कोरोना संदिग्ध मिली थी।
चिकित्सकों की टीम ने लार का सैंपल जांच के लिए भेजा साथ ही होम क्वारंटीन कर दिया गया था। शनिवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि दोनों कोरोना संक्रमित मिले थे, उन्हें बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
आकड़ों पर एक नजर
अब तक पाए संक्रमितों की संख्या 183
बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या 148
एक्टीव मरीज जिनका इलाज चल रहा है 28
जिले में अब तक संक्रमण से मृतकों की संख्या सात