फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many More corona positive find in Gorakhpur

गोरखपुर में मिले 81 कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 655

Sat, 25 Jul 2020 08:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Jul 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
many More corona positive find in Gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में 81 मरीज मिले हैं। इनमें शहर के 59 मरीज शामिल हैं। मरीजों में जनपद न्यायालय और सदर तहसील के दो-दो कर्मी, कैंट थाना, पुलिस लाइंस के एक-एक कर्मी समेत इंडसिंड बैंक के तीन कर्मी शामिल हैं। इसके बाद से जिले में मरीजों की संख्या 1430 हो गई है। इसमें  740 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 655 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जनपद न्यायालय के दो कर्मी शुक्रवार को पॉजिटिव मिले हैं। एक दिन पूर्व ही एक न्यायिक अधिकारी की पत्नी भी संक्रमित मिल चुकी है। इसके अलावा इंडसिंड बैंक के तीन कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। इसके बाद से अन्य बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया है। सदर तहसील की बात करें तो दो कर्मी, पुलिस लाइंस के एक कर्मी भी पॉजिटिव पाया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा बंसतपुर में चार, लाल डिग्गी, इलाहीबाग, अली नगर, सूरजकुंड, अलहादपुर में एक-एक संक्रमित मिले हैं। वहीं, मोहद्दीपुर में दो, इस्मालपुर में दो, साहबगंज में एक, मिर्जापुर में एक, जाफरा बाजार में एक, शाहमारूफ में एक, कैंट थाना में एक, सिविल लाइंस में एक, बसंत बिहार कॉलोनी में एक, एसके लाल क्लीनिक में दो, रामजानकी नगर में एक, माया बाजार में दो, राप्ती नगर फेत तीन में एक, वृंदा कॉलोनी में एक, नथमलपुर में एक मरीज मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की कोरोना जांच की जाएगी। इलाके सील करने के साथ सैनिटाइज के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

तीन परिवार के चार-चार लोग हुए संक्रमित 

शहर में संक्रमितों की बात करें तो स्थिति बिगड़ती जा रही है। तीन परिवार के बुजुर्ग से लेकर मासूम तक संक्रमित मिले हैं। जयंतीपुर के एक ही परिवार के चार संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच साल की बच्ची और 10 साल का एक बालक शामिल है। इसी मोहल्ले का एक युवक भी पॉजिटिव मिला है। 

इसके अलावा खुर्रमपुर के ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें भी दो किशोर और एक युवक और बुजुग शामिल है। इसी मोहल्ले के तीन अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं। रेलवे कॉलोनी में रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें चार, तीन और आठ साल के तीन मासूम शामिल है। 

इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज 
ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर-10 में एक, बांसगांव तहसील में दो कर्मी और वार्ड नंबर आठ में एक मरीज संक्रमित मिला है। इसके अलावा चरगांवा के चिलुआताल, जंगल बहादुर अली, विशनपुर, बरगदगवां में एक-एक मरीज मिले हैं। खोराबार में एक, पिपरौली के एकला बाजार में तीन और गीडा में एक, सहजनवां के जोगिया कोयल में तीन और सहजनवां में एक मरीज मिले हैं। इसके अलावा पांच अन्य मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। 

16 लोगों के नमूने लिए गए
झरना टोला के गिरधरगंज प्राइमरी स्कूल में डॉ शालिनी श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट सुशील कुमार सिंह, स्टाफ नर्स सुजीत कुमार, प्रियंका पांडेय, एलटी संदीप कुमार, दाई प्रभावती, पार्षद राघवेंद्र प्रताप सिंह की देख-रेख में 16 लोगों के नमूने लिए गए। इसमें कूड़ाघाट की रहने वाली एक महिला संक्रमित पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed