{"_id":"6127887bd3b10229b3355866","slug":"many-injured-due-to-explosion-in-steel-factory-at-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में हादसा: स्टील फैक्टरी में विस्फोट, दस भारतीय सहित 12 लोग घायल, सात की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में हादसा: स्टील फैक्टरी में विस्फोट, दस भारतीय सहित 12 लोग घायल, सात की हालत गंभीर
Thu, 26 Aug 2021 07:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (सोनौली)।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (सोनौली)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:42 PM IST
सार
बीरगंज स्थित सर्वोत्तम स्टील फैक्टरी प्लांट में काम चल रहा था। इस दौरान एमएस स्टील गलाने वाले बॉयलर में विस्फोट हो गया और आसपास काम कर रहे करीब 12 मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सर्वोत्तम स्टील फैक्टरी प्लांट। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल बीरगंज स्थित नेपाली फैक्टरी में काम के दौरान बॉयलर के निकट हुए विस्फोट में उत्तर प्रदेश और बिहार के दस भारतीय सहित 12 मजदूर घायल हो गए हैं। जिसमें सात की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर बीरगंज में स्थित सर्वोत्तम स्टील फैक्टरी प्लांट में काम चल रहा था। इस दौरान एमएस स्टील गलाने वाले बॉयलर में विस्फोट हो गया और आसपास काम कर रहे करीब 12 मजदूर उसकी चपेट में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता परसा ओमप्रकाश खनाल ने बताया कि विनोद पांडेय (52) निवासी बिहार, संतोष कुशवाहा (20) निवासी लखनऊ, मानसिया (37), पुकार यादव (30), टिंकू (22), दीपू, संजन बिहार, चिनकू दास (26) निवासी कुशीनगर, अमरनाथ सहानी (18) लखनऊ, दीपक कुमार, रविकुमार दरभंगा बिहार की हालत गंभीर है। कुछ को सामान्य चोट आई है। घायलों में ज्यादातर भारतीय नागरिक हैं। उनका बयोधा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना की जांच की जा रही है।