{"_id":"69a20824c1bae90f630cf233","slug":"many-important-decisions-were-taken-in-the-finance-committee-meeting-at-mmmut-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1243626-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की स्थापना को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की स्थापना को मिली मंजूरी
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वित्त समिति की बैठक शुक्रवार को कुलपति प्रो. जेपी सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए। कैंपस में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की स्थापना को भी मंजूरी मिल गई।
ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट के लिए यूपी नेडा से 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें से लगभग 35 करोड़ रुपये एमएमएमयूटी और 15 करोड़ रुपये बीएचयू में खर्च होने हैं। एमएमएमयूटी में इस प्राेजेक्ट के समन्वयक प्रो. वीएल गोले ने स्वीकृति के लिए प्रशासन के पास भेजा था। बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। बताया जा रहा है कि ग्रीन हाइड्रोजन के दो प्लांट एमएमएमयूटी में स्थापित होने हैं। इसमें शुरुआत में 200 किलो क्षमता का प्लांट होगा। इससे प्रतिदिन 10 किलो हाइड्रोजन निकलेगा। इसकी सफलता के बाद बड़ा प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसका डिजाइन बनकर तैयार हो गया है।
वित्त समिति से मंजूरी मिलने के बाद अब यूपी नेडा की ओर से बजट आवंटित होने का इंतजार रहेगा। बीते दिनों बिल्डिंग वर्क्स कमेटी की बैठक आयोजित हुई थी। उसमें कई प्रस्तावों पर सहमति बनी थी। वित्त समिति ने उन सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। इसके अलावा पुराने भी कई मामले रखे गए।