{"_id":"5e79f9d98ebc3e6fec339097","slug":"many-honorary-people-given-rupess-for-help-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ कि माननीयों ने खोल दिया खजाना, किसी ने पांच तो किसी ने दिए दस लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा क्या हुआ कि माननीयों ने खोल दिया खजाना, किसी ने पांच तो किसी ने दिए दस लाख रुपये
Wed, 25 Mar 2020 11:53 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीर नगर/बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीर नगर/बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 Mar 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
basti news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को लेकर तंत्र के साथ जहां आम जनमानस खड़ा है वहीं अब माननीयों ने इसकी जंग को लेकर खजाना खोला दिया है। सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक कप्तानगंज सीपी शुक्ल, सदर दयाराम व हर्रैया अजय सिंह ने जहां अपने निधि से दस-दस लाख रुपये का सहयोग किया है। वहीं विधायक महादेवा रवि सोनकर ने तो अपने एक माह का वेतन कोरोना वायरस की जंग के लिए दिया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता नितेश शर्मा ने बताया कि सांसद डीएम आशुतोष निरंजन को पत्र लिखकर तत्काल सांसद निधि से बीस लाख रुपये के चिकित्सीय सामग्री खरीदने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कप्तानगंज के विधायक सीपी शुक्ल, सदर विधायक दयाराम चौधरी व विधायक हर्रैया अजय सिंह ने अपने-अपने निधि से दस-दस लाख रुपये कोरोना की जंग में दिया है। इसके लिए डीएम को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विधायक सदर दयाराम चौधरी ने कहा कि उन्होंने इस निमित्त सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका को अपनी सहमति पत्र दे दिया है। विधायक कप्तानगंज के प्रतिनिधि विमल पांडेय ने बताया कि विधायक सीपी शुक्ल ने अपनी निधि से दस लाख रुपये जन उपकार में लगाने जाने की सहमति दे दी है। विधायक ने कहा कि वे कोरोना की जंग में जितना हो सकेगा सहयोग करेंगे। क्योंकि यह आम जन मानस के जीवन का सवाल है।
विज्ञापन
वहीं संतकबीर नगर के सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे धनघटा विधायक श्रीराम चौहान व मेहदावल विदायक राकेश सिंह बघेल ने अपनी अपनी निधि से पांच पांच लाख रुपये दिया है। माननीयों के प्रतिनिधियों ने सीडीओ और पीडी को पत्रक सौपा है। निधि की रकम सीएमओ को दिए जाने की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।