{"_id":"5f071a457584e50c957409ab","slug":"many-found-corona-positive-including-health-worker-in-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में स्वास्थ्य कर्मी समेत 26 मिले कोरोना पॉजिटिव, सात संक्रमित की हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में स्वास्थ्य कर्मी समेत 26 मिले कोरोना पॉजिटिव, सात संक्रमित की हो चुकी है मौत
Thu, 09 Jul 2020 06:53 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Jul 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में स्वास्थ्य कर्मी समेत 26 और कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 330 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 26 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें बखिरा क्षेत्र के कस्बा बखिरा के नई बाजार के रहने वाले छह लोग पॉजिटिव मिले है। 14 वर्षीय और पांच वर्षीय दो सगी बहने पॉजिटिव मिली है। 40 वर्षीय युवक ,18 वर्षीय युवक 30 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाए गए है। यह सभी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए है। नई बाजार का ही रहने वाला 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। युवक 21 जून को अल्जीरिया से लौटा था।
विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र के करैली गांव का दिल्ली से लौटा 50 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। बेलहर क्षेत्र के भिडौरा पिकौरा गांव का रहने वाला 55 वर्षीय पॉजिटिव शख्स मुंबई से लौटा था। बेलहर क्षेत्र के मदरहा गांव का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिला है। किशोर संक्रमित शख्स के संपर्क में आया था। बेलहर कला क्षेत्र के मझरिया पठान पठान गांव का निवासी 38 वर्षीय पॉजिटिव युवक तीन जुलाई को मुंबई से लौटा था।
विज्ञापन
बाहरियों ने बढ़ाई चिंता
उसी गांव का 50 वर्षीय पॉजिटिव शख्स भी मुंबई से लौटा था। मेंहदावल क्षेत्र के सांडे खुर्द गांव 54 वर्षीय पॉजिटिव शख्स 19 जून को दिल्ली से लौटा था। उसी क्षेत्र के बढ़या ठाठर की रहने वाली 80 वर्षीय पॉजिटिव वृद्घा भी दिल्ली से लौटी थी। मेंहदावल क्षेत्र के ही ढोढ़या की रहने वाली 23 वर्षीय युवती और उसका 20 वर्षीय भाई भी पॉजिटिव मिले है। भाई- बहन दिल्ली से लौटे थे।
धनघटा क्षेत्र के पड़री गांव निवासी 27 वर्षीय पॉजिटिव युवक गुड़गांव में एक हास्पीटल में नौकरी करता है। वहीं जांच में पॉजिटिव मिला है। धनघटा क्षेत्र के सीएचसी मलौली में काउंसलर पद पर तैनात बलिया निवासी 30 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है। दुधारा क्षेत्र के देवरिया घाट गांव निवासी 36 वर्षीय पॉजिटिव युवक गुजरात से लौटा था।
देवरिया घाट की रहने वाली 40 वर्षीय पॉजिटिव महिला मुंबई से लौटी थी। दुधारा क्षेत्र के करही गांव निवासी 30 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। महिला का पति पूर्व में पॉजिटिव मिल चुका है। दंपती मुंबई से लौटे थे। सीएचसी सेमरियावां में तैनात स्वास्थ्य कर्मी जो पूर्व में पॉजिटिव मिला था,उसकी 30 वर्षीय पत्नी और 12 वर्षीय बेटा भी पॉजिटिव पाए गए।
महुली क्षेत्र के कोडरा गांव का 16 वर्षीय पॉजिटिव किशोर दो जुलाई को मुंबई से लौटा था। धर्मसिंहवा क्षेत्र के पोखरा भिटवा निवासी 29 वर्षीय पॉजिटिव युवक मुंबई से लौटा था। पोखर भिटवा का ही 50 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। जो पूर्व में संक्रमित शख्स के संपर्क में आया था। पोखरा भिटवा के ही रहने वाली 23 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है।
पूर्व में महिला का पति पॉजिटिव मिला था। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 330 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 102 लोग एक्टिव है। जबकि 228 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। बृहस्पतिवार को 781 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है।