{"_id":"602f7430467649221524c0a3","slug":"many-departments-completed-interview-for-phd-in-ddu-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू: पीएचडी के लिए 13 विभागों का पूरा हुआ साक्षात्कार, विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू: पीएचडी के लिए 13 विभागों का पूरा हुआ साक्षात्कार, विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताई ये बात
Fri, 19 Feb 2021 01:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित शोध पात्रता परीक्षा (रेट-2021) के तहत पीएचडी में प्रवेश के लिए गुरुवार को तीन विषयों की ऑनलाइन साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी की गई। इसके तहत रसायन विज्ञान, बायो टेक्नालाजी और इलेक्ट्रानिक्स विभाग के 28 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इसे लेकर अबतक 13 विभागों में प्रवेश के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन साक्षात्कार प्रक्रिया में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। विज्ञापन के मुताबिक बीते वर्ष रेट उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को सीधे साक्षात्कार में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इन अभ्यर्थियों ने इस साल की परीक्षा के लिए नामांकन भी कराया है। इनके इस साल के रेट परीक्षा के साक्षात्कार में शामिल होने से वर्तमान सूची में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि साक्षात्कार के लिए विश्वविद्यालय के एक्ट और आर्डिनेंस में मौजूद नियमों का पालन किया जा रहा है। परीक्षा में आरक्षण का आधार विभागवार न होकर केंद्रित रोस्टर के रूप में लगाया गया है। रेट में 1628 अभ्यर्थी सफल रहे हैं।
विज्ञापन
बीपीएड के लिए काउंसिलिंग 20 को
बीपीएड सत्र-2020-22 में प्रवेश के लिए शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संबद्ध महाविद्यालयों के लिए काउंसिलिंग 20 फरवरी को होगी। विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद क्रीड़ा परिषद कार्यालय में होने वाली काउंसिलिंग का समय सुबह 9:30 बजे से शाम चार बजे तक होगा। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के अधिष्ठता प्रो. एनपी भोक्ता ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए सभी अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों, प्रवेश पत्र और दो फोटो के साथ आना होगा। प्रमाण पत्रों की एक सेट छायाप्रति भी लानी होगी।
खेल कोटे से तीन विद्यार्थियों का चयन
बीकाम प्रथम वर्ष-2020-21 में खेल कोटे से प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इसके लिए तीन छात्रों आर्यन मिश्रा, प्रखर जायसवाल और ताज मोहम्मद को अर्ह पाया गया है। वाणिज्य विभाग के डीन डॉ. एके तिवारी ने इन अभ्यर्थियों को 19 जनवरी को प्रवेश के लिए बुलाया है। चयनित अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रणाम पत्रों को एक छायाप्रति के सेट के साथ निर्धारित तिथि को सुबह 11 बजे पहुंचना होगा। प्रवेश दोपहर 12 बजे तक लिया जाएगा।
खेल कोटे से तीन विद्यार्थियों का चयन
बीकाम प्रथम वर्ष-2020-21 में खेल कोटे से प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इसके लिए तीन छात्रों आर्यन मिश्रा, प्रखर जायसवाल और ताज मोहम्मद को अर्ह पाया गया है। वाणिज्य विभाग के डीन डॉ. एके तिवारी ने इन अभ्यर्थियों को 19 जनवरी को प्रवेश के लिए बुलाया है। चयनित अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रणाम पत्रों को एक छायाप्रति के सेट के साथ निर्धारित तिथि को सुबह 11 बजे पहुंचना होगा। प्रवेश दोपहर 12 बजे तक लिया जाएगा।