फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many covid19 positive got in Deoria Uttar pradesh

देवरिया में 3 और मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 124

Fri, 05 Jun 2020 05:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Jun 2020 05:12 PM IST
सार

  • मुंबई और दिल्ली से आए हैं ये युवक
  • 39 लोग तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जा चुके हैं घर

विज्ञापन
many covid19 positive got in Deoria Uttar pradesh
यूपी में कोरोना - फोटो : PTI

विस्तार

देवरिया जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में तीन और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये लोग दिल्ली और मुंबई से आए हैं। ऐसे में अब जिले में पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 124 हो गई। इसमें से 39 तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


तीनों को सेंट्रल एकेडमी के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में वर्तमान में 84 एक्टिव केस हैं। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है। इसमें से कुछ को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। इन लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


भाटपाररानी के धर्मखोर करण गांव निवासी 24 वर्षीय युवक मुंबई में कंप्यूटर की पढ़ाई करता है। 19 मई को ट्रेन से गोरखपुर पहुंचा। गोरखपुर से बस से भाटपाररानी आया। स्क्रीनिंग कराने के बाद घर पर होम क्वारंटीन हो गया। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरियों ने बढ़ाई चिंता

भाटपाररानी के सिरिसिया मिश्र का 25 वर्षीय युवक दिल्ली से 23 मई को ट्रेन से वाराणसी पहुंचा। वहां से सलेमपुर बस से आया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन था। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक का भाई भी दिल्ली से आया है और दोनों घर पर रहते थे।

लार के कुंडौली गांव निवासी 18 वर्षीय युवक दिल्ली रहता था। 25 मई को ट्रेन से पांच लोगों के साथ वाराणसी पहुंचा। फिर बस से  सोनूघाट। यहां से टेंपो रिजर्व कर कुंडौली पहुंचे। जांच में युवक की रिपोर्ट  पॉजिटिव आई है। सभी लोग पेपर मिल में काम करते थे। कोविड 19 अस्पताल में भर्ती पांच लोगों की दूसरी और तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेज दिया गया है।

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तक जिले में 39 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed