Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में पहली बार मिले 217 कोरोना मरीज, दो संक्रमितों की हुई मौत
गोरखपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का आकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पहली बार जिले में 24 घंटे में 217 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। साथ ही दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। इनमें शहर के 155 मरीज शामिल हैं। पॉजिटिव मरीजों में रोडवेज कर्मी, आईजीएल गीडा के कर्मी समेत गगहा थाना के छह पुलिसकर्मी शामिल हैं।
इससे पहले एक अगस्त को 137 मरीज पहली बार मिले थे। अब तक जिले में कोरोना के 2479 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 1477 मरीजों का इलाज चल रहा है। साथ ही 948 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। जबकि मृतकों का आकड़ा 54 पहुंच गया है।
जानकारी के मुताबिक रोडवेज के 14 से अधिक कर्मियों के पॉजिटिव मिलने के बाद विभाग ने कर्मियों की जांच में तेजी लाई है। दो दिन पूर्व करीब एक दर्जन से अधिक कर्मियों का नमूना लिया गया था। इनमें छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके अलावा शहर के जाफरा बाजार के दो, अस्थाई जेल एक, गायत्री नगर एक, रुस्तमपुर एक, कूड़ाघाट पांच, अलहादपुर तीन, हासुपूर पांच, बसंतपुर एक, बिछिया दो, बसंतपुर एक, जटेपुर एक, रसूलपुर दो, जटेपुर उत्तरी तीन, दुर्गापुरी एक, अधिंयारी बाग पांच, रामदत्तपुर एक, मोहद्दीपुर छह, बरगदवा एक, माधेपुर एक, धर्मशाला चार, हुमायुंपुर एक, रेतीचौक एक, गोरखनाथ क्षेत्र तीन, रामजानकी नगर एक, गोकुलपुरम एक, बक्शीपुर दो, रकाबगंज एक, जाफराबाजार एक, इलाहीबाग एक, कैंट थाना एक, बशारतपुर तीन, सिविल लाइन तीन, पादरी बाजार दो, कौआबाग तीन, सूर्यबिहार कॉलोनी तीन, दिलेकाजपुर एक, शेषपुर एक, रेती चौक दो, एसएबसी एक, महुवार एक, नरसिंहपुर दो, शिवपुर साहबगंज एक, रामनगर कॉलोनी एक, शमारुफ एक, लच्छीपुर दो, तुर्कमानपुर एक, तिवारीपुर एक, पुर्दिलपुर एक, नार्मल रोड एक, हुमायुंपुर उत्तरी एक, तारामंडल छह, कूड़ाघाट पांच, बेतियाहाता एक, जटाशंकर चौक एक, माधोपुर एक, राजेंद्र नगर पश्चिम दो, पचपेड़वा एक, इस्माइलपुर क, गोलघर एक, रामनगर चौराहा एक, मिश्रा कंमाउंड में एक मरीज मिला है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों की जांच की जाएगी।
कई परिवार भी कोरोना की चपेट में
शहर के कई परिवार भी कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें विकास नगर कॉलोनी दो परिवार के दो-दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा सात अन्य लोग भी इसी मोहल्ले के संक्रमित मिले हैं।
सूरजकुंड के एक ही परिवार के तीन लोग, सोनबरसा बुजुर्ग के एक ही परिवार के दो लोग, अहलादपुर के एक ही परिवार के तीन लोग, सिद्धार्थनगर के एक ही परिवार के दो लोग, पैडलेगंज में दो परिवार के दो-दो लोग, समेत इसी मोहल्ले के पांच अन्य लोग, शाहपुर के आवास विकास कॉलोनी के दो परिवार के दो-दो लोग पॉजिटिव मिले हैं।
इसी मोहल्ले के सात अन्य अलग-अलग परिवारों के लोग संक्रमित मिले हैं। सूरज कुंड के एक ही परिवार के तीन लोग, कूड़ाघाट के एक ही परिवार के दो लोग, अधिंयारी बाग के एक ही परिवार के दो लोग, माधोपुर के एक ही परिवार के चार लोग, धर्मशाला में दो परिवार के दो-दो लोग, आरटीओ कार्यालय के दो कर्मी, गगहा थाना के छह कर्मी, इनमें दो महिला कर्मी, सिविल लाइंस के एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में बांसगांव के बिस्टौली, लहसड़ी में एक-एक, बड़हलगंज के पॉवरहाउस का एक कर्मी, महुलिया घोयल का एक, कैंपियरगंज का एक, चरगांवा दो, जगंल धूसड़, बनकटवा में एक-एक, गोला के रानीपुर, सूरदापार, नेवादा, गोला में एक-एक, जंगल कौड़िया, सुभाष नगर, डोहिरया बाजार में एक-एक, कौड़ीराम के सोनबरसा बुजुर्ग में दो, खजनी के हरिहरपुर टोला हरदी में एक, खोराबार के जगंलधारी में दो, बीडीओ कार्यालय, जंगल पादरी, कुसम्ही बाजार में एक-एक, पिपरौली के गीडा में चार, सहजनवां के आईजीएल बोकटा, बुदहट, डोगरमाफी में एक-एक, पाली के नेवास में एक संक्रमित मिला है।
एक की लखनऊ में और दूसरे की गोरक्षनाथ चिकित्सालय में मौत
कोरोना की चपेट में आने से शहर के दो लोगों की मौत हुई है। शहर के रहने वाले 28 वर्षीय युवक को सांस लेने में तकलीफ थी। केजीएमयू में परिजनों ने 30 जुलाई को भर्ती कराया। जहां पर जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। वहीं, गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाले 27 वर्ष की महिला 28 जुलाई को गोरक्षनाथ चिकित्सालय में भर्ती हुई थी। किडनी की समस्या थी। इलाज के दौरान मौत हो गई।