{"_id":"5ef053a28ebc3e433d5990ec","slug":"many-covid-19-positive-got-in-sant-kabir-nagr-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 195","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 195
Mon, 22 Jun 2020 06:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Jun 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में जिले में दस और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिनको सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एल- वन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया। अब तक कुल 194 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट में दस लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें दुधारा क्षेत्र के ऊंचहरा कला के दो लोग शामिल हैं। इसमें 48 वर्षीय शख्स 15 जून को हरियाणा से और 23 वर्षीय युवक सात जून को मुंबई से लौटा था। इसी क्षेत्र के बढ़या बाबा गांव का रहने वाला 36 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
युवक 16 जून को मुंबई से लौटा था। बेलहर क्षेत्र के बूढी बेलहर निवासी 22 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है। युवक 15 जून को मुंबई से लौटा था। मुडिला खुर्द का 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। वह 15 जून को मुंबई से लौटा था। बखिरा क्षेत्र के सोनौरा गुमानराय का निवासी 65 वर्षीय वृद्धा संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के मल्हेपुर निवासी 39 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। शख्स 14 जून को कानपुर से लौटा था। मेंहदावल क्षेत्र के सांडे खुर्द की सात वर्षीय बालिका पॉजिटिव मिली है। बालिका परिवार संग के हरियाणा से लौटी थी। मेंहदावल कस्बे के पश्विम टोला निवासी 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। युवक 15 जून को दिल्ली से लौटा था।
कोतवाली क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी 52 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। वह 16 जून को गाजियाबाद से लौटा था। अपर सीएमओ ने बताया कि 367 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें तीन लोग जो पूर्व में पॉजिटिव थे, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें छुट्टी दे दिया गया।